हालात

क्या आज किसानों की बनेगी बात? चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्र के बीच अगले दौर की बातचीत

आज प्रदर्शनकारी किसानों की कई मांगों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार के साथ बैठक होने वाली है। प्रदर्शनकारी किसान फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी को लागू करने समेत कई मांग कर रहे हैं। किसानों ने पहले मांग की थी कि अगली बैठक दिल्ली में हो, लेकिन मोदी सरकार ने इसे चंडीगढ़ में तय किया है।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव पूर्ण चंद्र किशन ने बैठक के संबंध में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर को संबोधित एक पत्र भेजा है।

चंद्र किशन ने 19 फरवरी को लिखे गए पत्र में कहा था, ‘‘यह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेताओं के साथ पिछली बैठक का क्रम है, जो 14 फरवरी को चंडीगढ़ में हुई थी।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘इसी क्रम में 22 फरवरी को चंडीगढ़ स्थित महात्मा गांधी लोक प्रशासन संस्थान में किसान संगठनों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक आयोजित की गई है। आप बैठक में सादर आमंत्रित हैं..।’’

इससे पहले 14 फरवरी को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम और किसान प्रतिनिधियों के बीच यहां बैठक हुई थी, तब दोनों पक्षों ने कहा था कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है।

Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

4 weeks ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

1 month ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago