Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, जानें किस राज्य की कितने लोगों की गई जान?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। मृतकों में सबसे ज्यादा बिहार के 9 लोग और दिल्ली के 8 लोग शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में 14 महिलाएं और 3 बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। घायलों की संख्या 25 से अधिक हो गई है। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कब मची भगदड़?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर शनिवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब कथित तौर पर महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई। हालांकि भगदड़ के बाद रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की तत्काल व्यवस्था की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
किस राज्य के कितने लोग?
शुरूआती जानकारी में मृतकों में स...