खेल

Champions Trophy: चौतरफा किरकिरी के बाद आखिर पाकिस्तान ने बताया कि स्टेडियमों से भारतीय झंडा क्यों गायब था?

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर एक बार पाकिस्तान चर्चा में है। कराची के नेशनल स्टेडियम का एक वीडियो पर बवाल जारी है। अब पाकिस्तान ने सफाई दी है। वीडियो में आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले देशों के झंडे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन भारतीय ध्वज तिरंगा गायब था। जिसके बाद से विवाद बढ़ गया। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की 19 फरवरी से पाकिस्तान द्वारा मेजबानी की जानी है।

वीडियो में दिख रहा है कि स्टेडियम में कथित तौर पर भारतीय तिरंगा नहीं था। जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की किरकिरी हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि वह देश में चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेलने से इनकार करने पर भारत के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहा है।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के स्टेडियमों में भारतीय ध्वज फहराने से इनकार करने लोगों ने जमकर पाकिस्तान पर हमला बोला है। पीसीबी ने इस विवाद पर कहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान में खेलने वाले देशों के झंडे ही स्टेडियमों में फहराए गए हैं।

पीसीबी के अनुसार कहा गया, “जैसा कि आप जानते हैं, भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान अपने मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आ रहा है। इसलिए जो देश पाकिस्तान में खेल रहे हैं, हम उनका झंटा लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों और दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के बीच पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया। जिससे आईसीसी को हाइब्रिड मॉडल लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसमें भारत अपने सभी चैंपियंस ट्रॉफी मैच दुबई में खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन आठ साल के अंतराल के बाद हो रहा है।

AddThis Website Tools
Vinay Kumar

Recent Posts

Holi: बिहार के इन 4 गांवों मे होली खेलने पर मनाही, मांस और ताजा खाना बनाने पर भी रोक

Holi देश भर में होली को लेकर उत्साह है और चारों तरफ रंगों के त्योहार…

2 days ago

CBSE के छात्रों के लिए अच्छी खबर, अगर 15 मार्च को 12वीं के छात्रों छुटता है पेपर तो…

CBSE EXAM सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं जारी है। इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस…

2 days ago

Punjab: पंजाब के इस शहर में बर्फ बनाने वाली फैक्ट्री से गैस रिसाव, लोगों को हुई ये दिक्कत, दहशत में लोग

Punjab Gas Leak पंजाब के जालंधर से मकसूदा के अंतर्गत रिहायशी इलाके में एक बड़ी…

2 days ago

Holi Chandra Grahan: इस होली को लगेगा चंद्रग्रहण? किस राशि वालो को रहना होगा सावधान

हर साल होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। लेकिन इस बार होली के…

2 days ago

Farmer Rain: देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान, मौसम इन राज्यों में बरपाएगा कहर

देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान है। खेतों में इस समय गेहूं…

2 days ago