खेल

Champions Trophy: आज महामुकाबला, भारत की नजरें जीत पर, अगर पाकिस्तान हारा तो हो सकता है बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में आज भारत (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच भिड़ंत होने वाला है। पाकिस्तान अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार चुका है। वहीं भारत ने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ आगाज किया है।

पाकिस्तान के लिए हालात ऐसे बने हैं कि अब उनके ऊपर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच बाकिस्तान के खिलाड़ी भी चोटिक है। अकेले दम पर मैच का पासा पलटने वाले शानदार बल्लेबाज फखर जमान चोट की वजह से बाहर हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छी परीक्षा रही थी। जहां एक समय पर अक्षर हैट्रिक लेने वाले थे तो वहीं खतरनाक मोहम्मद शमी ने 5 विकेटलेकर कई रिकॉर्ड बना दिए। हालांकि विराट कोहली का सस्ते में आउट होना अब भी भारत के लिए चिंता का सबब है।

दुबई की धीमी पिच पाकिस्तान के लिए एक और इम्तिहान ले सकती है। पाकिस्तान के पास अबरार अहमद, सलमान आगा और खुशदिल शाह स्पिन के रूप में खेल रहे हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा प्रभावी नहीं दिखे।

टॉस पर रहेगी नजर

दुबई की पिच पर एक बार फिर टॉस अहम होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है, क्योंकि खेल बढ़ने पर पिच और धीमी होने की संभावना है। साथ ही साथ दुबई में जल्दी मैच शुरू होने की वजह से ओस का असर भी बेहद कम दिखाई देगा।

संभावित भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम कोई बदलाव हो, इसकी संभावना बेहद कम है क्योंकि अर्शदीप सिंह की जगह मिले मौके को हर्षित राणा ने दोनों हाथों से लपका था।

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

पाकिस्तान की संभावित खिलाड़ी

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रउफ

Vinay Kumar

Recent Posts

Holi: बिहार के इन 4 गांवों मे होली खेलने पर मनाही, मांस और ताजा खाना बनाने पर भी रोक

Holi देश भर में होली को लेकर उत्साह है और चारों तरफ रंगों के त्योहार…

1 day ago

CBSE के छात्रों के लिए अच्छी खबर, अगर 15 मार्च को 12वीं के छात्रों छुटता है पेपर तो…

CBSE EXAM सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं जारी है। इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नोटिस…

1 day ago

Punjab: पंजाब के इस शहर में बर्फ बनाने वाली फैक्ट्री से गैस रिसाव, लोगों को हुई ये दिक्कत, दहशत में लोग

Punjab Gas Leak पंजाब के जालंधर से मकसूदा के अंतर्गत रिहायशी इलाके में एक बड़ी…

1 day ago

Holi Chandra Grahan: इस होली को लगेगा चंद्रग्रहण? किस राशि वालो को रहना होगा सावधान

हर साल होली 14 मार्च को मनाई जा रही है। लेकिन इस बार होली के…

1 day ago

Farmer Rain: देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान, मौसम इन राज्यों में बरपाएगा कहर

देश में आने वाली नई आफत से किसान परेशान है। खेतों में इस समय गेहूं…

1 day ago