खेल

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी का नया बादशाह कौन होगा?, आज होगा फैसला, जानें भारत और न्यूजीलैंड के आंकड़े

आज फैसला होने वाला है कि चैंपियंस ट्रॉफी का नया बादशाह कौन होगा? क्या 12 साल बाद फिर दूसरी बार भारत बनेगा चैंपियन? या फिर 25 साल बाद न्यूजीलैंड के सिर पर सजेगा ताज। संयोग देखिए 25 साल पहले भी न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराकर अपना पहला ICC खिताब जीता था। हालांकि उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम कभी दोबारा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी।

क्या कहते हैं आंकड़े

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 12 बार ICC वनडे टूर्नामेंट में भिड़त हो चुकी है। दोनों ही टीमों के बीच आंकड़ा भी बिल्कुल बराबर है। अगर वनडे विश्व कप की बात करें तो दोनों टीमों ने 5- 5 बार जीत हासिल की है।

अगर चैंपियंस ट्रॉफी बात की जाएं तो इन दोनों के बीच 2 बार टक्कर हुई है। एक बार जहां 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया को हराकर न्यूजीलैंड पहली और इकलौती बार चैंपियन बना था। तो इसी प्रतियोगिता के ग्रुप मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था।

दुबई की पिच भारत के पक्ष में?

दुबई की परिस्थितियां और एक ही जगह सारे मैच खेलने का फायदा टीम इंडिया को मिल रहा है। रिकॉर्ड के मुताबिक, दुबई में तो आज तक भारत को कभी वनडे में हार नहीं मिली है। टीम इंडिया ने दुबई में अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें 9 मैच में जीत मिली है तो एक मैच टाई रहा था। इसमें कोई शक नहीं है कि दुबई की धीमी पिच पर भारतीय स्पिनरों का दबदबा देखने को मिल रहा है।

संभावित भारत XI खिलाड़ी

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

संभावित न्यूजीलैंड XI खिलाड़ी

विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम, ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, मैट हेनरी/नेथन स्मिथ/जेकब डफी, विलियम ओ’रुर्क

Vinay Kumar

Recent Posts

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 weeks ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 weeks ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

3 weeks ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

3 weeks ago

RBI ने ब्याज दरों में की कटौती, घर, ऑटो और पर्सनल लोन की EMI होगी कम

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लोगों को राहत दी। आरबीआई एमपीसी ने…

3 weeks ago

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों की बल्ले बल्ले, वेतन-भत्तों में हुआ बड़ा इजाफा

बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश…

3 weeks ago