Thursday, April 24

IPL 2025: जीत के बाद भी RCB के कप्तान को को झटका, इतने लाख का लगा जुर्माना

IPL 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार एक झटका लगा है। रजत पाटीदार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रूएप का जुर्माना लगा है।

RCB ने सोमवार को खेला गया यह मैच 12 रन से जीता था। इस मैच में कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन किया था। रजत पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम रोल निभाया था।

आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति पता चला है कि आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.2 के तहत पाटीदार पर कार्रवाई हुई है। यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था। इसलिए रजत पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’’

आंकड़ों की बात करें तो RCB की टीम अभी 6 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसका अगला मैच 10 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।