
आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच भिड़त होने वाली है। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। भारतीय समयानुसार, शाम 7.30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल की सूची में LSG से ऊपर है। दोनों टीम की अंक की बात करें तो दोनों के पास दो अंक हैं।
अगर दोनों टीम की बात की जाए तो 5 बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस का लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने ठीक पाना मुश्किल हो जाता है। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक दोनों टीम के बीच कुल 6 मैच हो चुके हैं। इसमें 5 मैचों में एलएसजी ने जीत दर्ज की है और मुंबई इंडियंस को सिर्फ एक मैच को जीता है।
जीत के इरादे से फिर आज लखनऊ के मैदान में एलएसजी की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरने वाली है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस भी दो लगातार हार के बाद केकेआर के खिलाफ जीत के साथ खाता खोल दिया है।
लखनऊ सुपरजायंट्स में मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन अभी शानदार खेल दिखा रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या ने शानदार वापसी की है। मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े बल्लेबाज हैं, जो मैच का कभी भी रुख बदल सकते हैं।