खेल

IPL 2025: मुंबई के बल्लेबाजों को पटरी पर लौटना होगा, आरसीबी के खिलाफ दिखाना होगा दम

IPL 2025 में लगातार हार से आहत मुंबई इंडियंस को अगर अपना अभियान जारी रखना है तो उसे पटरी पर आना होगा। मुबंई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से सोमवार को होने वाला है।

5 बार के चैंपियन मुंबई को अभी तक 4 मैच में से 3 में हार का सामना कर चुकी है। उसके बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाया है। अभी तक उनके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और रयान रिकेलटन ही अर्धशतक लगा पाए हैं।

मुंबई के बल्लेबाजी में सबसे बड़ा नाम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का हैं जो अभी तक कुछ खास योगदान नहीं दे पाए हैं। रोहित शर्मा घुटने में चोट के कारण लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। उनके अलावा मध्यक्रम से बल्लेबाज तिलक वर्मा भी अपना दमदार प्रदर्शन नहीं दिखा पाए हैं।

यह देखना होगा कि रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए फिट हो पाते हैं या फिर बाहर बैठते हैं। लेकिन इस बीच मुंबई को जल्द से जल्द अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। वहीं मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को भी अपना कमाल दिखाना होगा।

इससे पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ कप्तान हार्दिक पंड्या के 5 विकेट के बावजूद मुंबई के गेंदबाज रनों के अंबार को रोक नहीं पाए थे। इस बीच मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं लेकिन यह देखना होगा की वह गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट हैं या नहीं।

जहां तक आरसीबी का सवाल है तो उसकी टीम मुंबई की बल्लेबाजी की कमजोरी का फायदा उठाने का प्रयास करेगी। टीम को अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आरसीबी के पास बड़ा स्कोर बनाने के लिए बल्लेबाजों की फौज हैं। फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस:

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेट्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश,।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा,  जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, यश दयाल.

Vinay Kumar

Recent Posts

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

3 weeks ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

3 weeks ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

4 weeks ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

4 weeks ago

RBI ने ब्याज दरों में की कटौती, घर, ऑटो और पर्सनल लोन की EMI होगी कम

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने लोगों को राहत दी। आरबीआई एमपीसी ने…

4 weeks ago

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों की बल्ले बल्ले, वेतन-भत्तों में हुआ बड़ा इजाफा

बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश…

4 weeks ago