
IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल टीम में शामिल है। हालांकि बीते कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए बहुत कुछ अच्छा नहीं रहा। पिछले सीजन में तो उनके लिए रोहित शर्मा को हटाने का फैसला फैंस को नगावर गुजरा। लेकिन आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस पुरानी अस्थिरता को पीछे छोड़कर इस बार मजबूत नजर आ रही है।
इस बार मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अधिक आत्मविश्वास में दिखाई दे रहे हैं। T20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में विजयी बना है। हार्दिक के साथ रोहित शर्मा भी एमआई लीडरशिप का अहम हिस्सा हैं।
मुंबई इंडियंस ने इस बार नीलामी में ट्रेंट बोल्ट को लेकर जसप्रीत बुमराह के साथ बेहतरीन अटैक की रणनीति बनाया है। बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे तूफानी बल्लेबाजों अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। दीपक चाहर भी इस बार मुंबई इंडियंस के पेस अटैक का जिम्मा संभालेंगे। स्पिन गेंदबाजी में मिशेल सैंटनर, मुजीब उर रहमान और करन शर्मा हैं। लेकिन जसप्रीत बुमराह की फिटनेस मुंबई इंडियंस के लिए इस बार एक बड़ा सवाल है।
मुंबई इंडियंस की टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान) रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, रोबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, विल जैक्स, मिशेल सैंटनर, राज अंगद बावा, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वी. सत्यनारायण पेनमत्सा, विग्नेश पुथुर, कोर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, करन शर्मा, दीपक चाहर, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह