खेल

महेंद्र सिंह धोनी ने खोला जिंदगी का बड़ा राज, जानें क्यों कहा- माफ करो और आगे बढ़ो

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिंदगी का राज खोला है। उन्होंने तनाव मुक्त जीवन जीने के अपने रहस्यों को साझा करते हुए कहा कि भले ही ऐसा करना कठिन हो लेकिन माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो अपनी रात की नींद इस बात पर ध्यान देकर खराब नहीं करते कि बाकी लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं।

अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत को दो विश्व कप से नवाजने वाले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी महान खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने मैदान पर अपने शांत और एकाग्र दृष्टिकोण से एक नेतृत्वकर्ता के लिए उच्च मानक स्थापित किए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि जब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक खिलाड़ी के रूप में संभवत: अपने आखिरी आईपीएल सत्र में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

अपनी ऐप ‘धोनी’ के लॉन्च के दौरान इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बुधवार शाम कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि जीवन को सरल बनाए रखें। खुद के प्रति ईमानदार रहें, लोगों के प्रति कृतज्ञता रखें, जो कुछ भी वे आपके लिए कर रहे हैं। हमेशा यह नहीं सोचें कि ‘यह मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ और अधिक की मांग करें।’’

Vinay Kumar

Recent Posts

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

4 weeks ago

बिहार में राहुल गांधी की हुंकार, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी के खिलाफ 24 घंटे अत्याचार होता है

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार के दौरा पर हैं। राहुल गांधी…

1 month ago

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बोले- मैं अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहा हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का कहना है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम में…

2 months ago

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा…

2 months ago

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में…

2 months ago

IPL 2025: इस सीजन में एक टीम ही बना पाई 200 से ज्यादा रन, बाकी रहे चेज करने में फेल

इंडियन प्रीमियर लीग में 200 प्लस का टारगेट एक ऐसी गुत्थी बन हुई है। जिसे…

2 months ago