Friday, April 25

IPL 2025 में इस बार RCB क्यों मचाई है बवाल, जानें आकड़ें?

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कई टीमों को प्रदर्शन अचानक निखरकर सामने आ गया है। इसमें से एक है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। अपने खिताब से अब तक 17 साल दूर रही आरसीबी का इस सीजन में अभी तक का सफर शानदार दिख रहा है। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को उसके घर पर हराया है। RCB ने यह प्रदर्शन 10 साल करने में सफल हुआ है। इससे पहले वानखेड़े के मैदान पर साल 2015 में आरसीबी ने मुंबई को हराया था।

आरसीबी ने इस आईपीएल सीजन में अभी तक 4 मैच खेले हैं और जिसमें 3 जीत हासिल की हैं। यह 3 जीत आईपीएल में खेल रही बड़ी टीमों के खिलाफ उनके ही होमग्राउंड पर है। RCB ने मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके घर में ही मात दी है। RCB ने इसी के साथ एक रिकॉर्ड भी बनाया है।

इस बार आरसीबी नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व ऊभर कर सामने आई है। कप्तान रजत पाटीदार बतौर बल्लेबाज भी आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पाटीदार IPL 2025 में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्हें उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच मिला है।