Friday, April 25

Tag: Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल
हालात

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा कारखाने में आग लगने और विस्फोट होने से 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 7अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री वीअनिता ने कहा, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।...
Hot Weather: देश में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी! इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?
हालात

Hot Weather: देश में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी! इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?

Hot Weather: देश में इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ये हम नहीं कह रहे हैं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है। मध्य- पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में कई दिनों तक लू चलने की संभावना है। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। महापात्रा का कहना है कि अप्रैल से जून तक लू अधिक दिनों तक चल सकती है। आमतौर पर देश में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है। इन राज्यों को रहना होगा अलर्ट जिन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से...