Monday, May 19

Tag: Arjun Kapoor

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा
सिनेमा

अभिनेता अर्जुन कपूर पर चढ़ा नया शौक, कहा- इस सपने को करना है पूरा

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि अब उनका नया सपना 'बाथरूम सिंगर' बनना है। इस वीडियो में अर्जुन अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ मस्ती भरे अंदाज़ में म्यूजिक और अपनी अजीबोगरीब प्लेलिस्ट को लेकर बात करते दिख रहे हैं। अर्जुन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस प्लेलिस्ट का कोई एक स्टाइल नहीं है... बस जज्बात हैं। आपकी प्लेलिस्ट में इस समय सबसे अजीब गाने कौन से हैं?" वीडियो में अर्जुन मुस्कुराते हुए कहते हैं, "मैंने तय किया है कि मैं बाथरूम सिंगर बनूंगा।"इस पर उनकी बहन अंशुला चुटकी लेते हुए कहती हैं, "इस घर में हर साइज के पोर्टेबल स्पीकर हैं।" अर्जुन अपनी प्लेलिस्ट स्क्रॉल करते हुए यह जानने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने हाल ही में कौन सा पॉप सॉन्ग सुना था। ...