Monday, April 28

Tag: Bihar

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हालात

बिहार के कई जिलों में बारिश, व्रजपात से 22 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में एक बार मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। वहीं वज्रपात और ठनका गिरने से 22 लोगों की जान गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि 10 से 13 अप्रैल तक उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट है। इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और व्रजपात देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, पटना, मधेपुरा, बांका जमुई, खगड़िया, जहानाबाद सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के 8 जिलों में भारी वर्ष हो सकती है। इस मौसमी बदलाव से किसान परेशान हैं। खेतों में रबी फसलें कटाई हो रही है। ओलावृष...
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों की बल्ले बल्ले, वेतन-भत्तों में हुआ बड़ा इजाफा
हालात

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रियों की बल्ले बल्ले, वेतन-भत्तों में हुआ बड़ा इजाफा

बिहार में विधानसभा चुनाव से राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मंत्रियों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की है। राज्य मंत्रियों का मासिक वेतन 50,000 रुपये से बढ़कर अब 65,000 रुपए हो जाएगा। क्षेत्रीय भत्ता भी 55,000 रुपये से बढ़कर 70,000 रुपए तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा दैनिक भत्ता 3000 से बढ़कर 3500 तक होने की उम्मीद है। आतिथ्य भत्ता 24000 से बढ़कर 29500 हो जाएगा। यात्रा भत्ता 15 रुपये प्रति किमी से बढ़कर 25 किमी हो जाएगा। कैबिनेट में कई एंजडों पर मुहर वहीं कैबिनेट की बैठक में 27330 पदों पर बहाली होगी। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में ही 20000 से अधिक पदों पर बहाली होने वाली है। इसका निर्णय कैबिनेट में लिया गया है। इस दौरान कई विभागों से जुड़े कुल 27 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगाई...
बिहार में दुल्हन की एक दिन खुशी! इस कारण दुल्हन सहित 4 लोगों की मौत
हालात

बिहार में दुल्हन की एक दिन खुशी! इस कारण दुल्हन सहित 4 लोगों की मौत

bihar बिहार के वैशाली में एक दुखद हादसा हुआ है। दुल्हन अपनी शादी की खुशी को सिर्फ एक दिन जी पाई। चलिए मामला बताते हैं। महिसौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक और कार के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जिसमे दुल्हन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कार पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। खबरों के मुताबिक, बराटी थाना क्षेत्र के चकललुआ निवासी दीनानाथ कुमार की शादी में शामिल होने के लिए कुछ लोग नवगछिया गए थे। नवगछिया में मंदिर में शादी समारोह संपन्न हुआ इसके बाद सभी कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान महिसौर के पनसला चौक के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दुल्हन भी शामिल है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मरने वालों में बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक पानाप...
Heat Wave: दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर, पारा पहुंचा 41 के पार, इन 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी
हालात

Heat Wave: दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर, पारा पहुंचा 41 के पार, इन 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी

Heat Wave देश भर के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के महीने में ही मई, जून जैसी गर्मी देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि अप्रैल में ही पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली एनसीआर में लोगों का सामना 4 से 5 दिनों तक लगातार हीट वेव से रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत गाजियाबाद, आगरा, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मथुरा, हापुड़ तक इस हीट वेव का असर देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले इस सप्ताह में अधिकतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन 7 दिनों में दिल्ली एनसीआर के लोगों का हीट वेव से सामना होने वाला है। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से भी हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है।...
Hot Weather: देश में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी! इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?
हालात

Hot Weather: देश में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी! इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?

Hot Weather: देश में इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ये हम नहीं कह रहे हैं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है। मध्य- पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में कई दिनों तक लू चलने की संभावना है। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। महापात्रा का कहना है कि अप्रैल से जून तक लू अधिक दिनों तक चल सकती है। आमतौर पर देश में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है। इन राज्यों को रहना होगा अलर्ट जिन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से...
Bihar: बिहार के भागलपुर में बड़ी घटना, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की फायरिंग में मौत, जानें मामला?
Crime, हालात

Bihar: बिहार के भागलपुर में बड़ी घटना, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की फायरिंग में मौत, जानें मामला?

बिहार से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मार की हत्या कर दी गई है। घटना बिहार के भागलपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि नवगछिया के परबत्ता के जगतपुर में एक भाई ने अपने सगे भाई पर फायरिंग कर दी है। दोनों भाई केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे लगते हैं। खबरों के मुताबिक, विश्वजीत यादव और जयजीत यादव में पानी को लेकर विवाद अनबन हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गा और विवाद में भाई ने भाई में गोली चला दी। इस फायरिंग में एक भाई विश्वजीत की मौत हो गई। जबकि जयजीत को भी गोली लगी है, उसे घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में नित्यानंद राय की चचेरी बहन की भी गोली लगने की खबर है। वोभी घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। इस पूरे घटना को लेकर पुलिस जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच कर रह...
Bihar Rain: बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बिजली भी गिरेंगे
हालात

Bihar Rain: बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बिजली भी गिरेंगे

Bihar Rain: बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बिजली भी गिरेंगे बिहार में मौसम की मार एक बार फिर किसानों पर पड़ने वाली है। बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, भागलपुर, कटिहार मुंगेर, जमुई, बांका जिले में झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने 17 और 18 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इससे पहले रविवार को कई जिलों में तेज हवा और बारिश भी हुई। सोमवार को गोपालगंज में बारिश और ओले गिरे, जिसके बाद किसानों की फसल बर्बाद हो गए। पटना मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश होने वाली है। इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों पर पड़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इस पश्चिमी विक्षोभ से अगले दो दिनों में बिहार के कई जिलों में बारिश और ते...
Rain And Strong Winds: इन राज्यों में चलेगी 40KMPH की रफ्तार से हवाएं, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश
हालात

Rain And Strong Winds: इन राज्यों में चलेगी 40KMPH की रफ्तार से हवाएं, कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Rain And Strong Winds देश में मौसम में लगातार बदवाल हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकते हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ बिहार के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिसकी वजह से असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम के साथ अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में आने वाले 5 दिनों में तेज बारिश हो सकती है। इस खतरनाक साइक्लोन की वजह से 40KMPH की रफ्तार से हवाओं की चलने की संभावना है।...
Bihar: बिहार के इन दो जिलों में किडनी बीमारी बना हॉटस्पॉट, कहीं आप तो नहीं खाते ये चीज
हालात

Bihar: बिहार के इन दो जिलों में किडनी बीमारी बना हॉटस्पॉट, कहीं आप तो नहीं खाते ये चीज

Bihar News बिहार में बीते कुछ समय से किडनी की मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसके पीछ चौंकाने वाला खुलास हुआ है। इसके पीछे खैनी को वजह बताया गया है। खबरों के मुताबिक, खैनी खाने और चबाने से ब्लड प्रेशर बढ़ की संभवना रहती है और इससे किडनी की बीमारी हो सकती है। बिहार के अस्पतालों में डायलिसिस करानेवाले मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल 22000 से अधिक लोगों ने राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में डायलिसिस कराया। हर साल बिहार में किडनी रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बिहार के चर्चित किडनी रोग विशेषज्ञ का कहना है कि अनियमित दिनचर्या और पेस्टिसाइड युक्त भोजन की वजह से लोग इस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। बच्चे भी किडनी रोग से ग्रसित हो रहे हैं। बिहार के ये दो जिले मरीजों की संख्या अधिक डॉ हेमंत का कहना है कि बिहार के दो जिलों मे...
Holi: बिहार के इन 4 गांवों मे होली खेलने पर मनाही, मांस और ताजा खाना बनाने पर भी रोक
हालात

Holi: बिहार के इन 4 गांवों मे होली खेलने पर मनाही, मांस और ताजा खाना बनाने पर भी रोक

Holi देश भर में होली को लेकर उत्साह है और चारों तरफ रंगों के त्योहार को मनाया जा रहा है। लेकिन इस बीच बिहार 5 गांव में होली खेलने पर बैन लगा हुआ है। खबरों के मुताबिक इन गांवों में होली के दिन चूल्हा भी नहीं जलता है। इन गांवों के लोग शाकाहारी बासी खाना खाते हैं। मांस और मदिरा पर पूर्णरूप से प्रतिबंध है। इतना ही नहीं गांव में फूहड़ गीत भी नहीं होते हैं। ये हैं गांव? बिहारशरीफ के पतुआना, ढिबरापर, बासवन बीघा, नकटपुरा और डेढ़धरा गांव में होली नहीं खेली जाती है। मंदिर के पुजारी कैलू यादव का कहना है कि यह परंपरा सालों पुरानी है। एक सिद्ध पुरुष संत बाबा सालों पहले गांव में आए थे। उन्होंने लोगों से कहा था कि यह कैसा त्योहार है। इस त्योहार में लोग नशा करते हैं और फूहड़ गाने पर झूमते हैं। संत बाबा ने जीवित समाधि लेते वक्त अपने शिष्यों को यह उपदेश दिया था। उनके नाम पर बने मं...