Khesari Lal Yadav: खेसारी यादव का ‘चांदी के कटोरे’ ने मचाया धूम, दर्शकों को मिला गजब का प्यार, देखिए यहां उनका गाना
Khesari Lal Yadav भोजपुरी फिल्म के दिग्गज अभिनेता खेसारी लाल यादव का गाना 'चांदी के कटोरे' रिलीज हो चुका है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री और मॉडल अंकिता दवे नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कुछ ही घंटों में गाने पर व्यूज की बरसात हो गई।
https://www.youtube.com/watch?v=T7nebtlzczA
इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी का लिखा हुआ है। रिलीज के चंद घंटों में ही गाने को पौने चार लाख व्यूज मिल गए हैं।
खेसारी लाल यादव को इस गाने को दर्शकों से खूब तारीफ मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि, 'हिट मशीन का जबर्दस्त गाना आ चुका है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी इंडस्ट्री के बेताज बादशाह हैं खेसारी लाल यादव'।...