Saturday, April 26

Tag: Chhattisgarh

Hot Weather: देश में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी! इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?
हालात

Hot Weather: देश में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी! इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?

Hot Weather: देश में इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ये हम नहीं कह रहे हैं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है। मध्य- पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में कई दिनों तक लू चलने की संभावना है। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। महापात्रा का कहना है कि अप्रैल से जून तक लू अधिक दिनों तक चल सकती है। आमतौर पर देश में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है। इन राज्यों को रहना होगा अलर्ट जिन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से...
Naxalites: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान की भी हुई मौत
हालात

Naxalites: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान की भी हुई मौत

Naxalites छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए है। इस घटना में एक जवान की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस का कहना है कि बीजापुर जिले में 26 नक्सली मारे गए और एक जवान की भी मौत हो गई है। जबकि कांकेर जिले में 4 अन्य नक्सली मारे गए। इस दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मुठभेड़ और खोजी अभियान जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस मुठभेड़ को लेकर इस साल अब तक 113 नक्सली मारे जा चुके हैं।...