आखिकार दिल्ली को मिल गई नई सीएम, रेखा गुप्ता का आज होगा भव्य शपथ समारोह
आखिकर दिल्ली को सीएम मिल गया है। BJP की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आज रामलीला मैदान में नयी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा।
नई सीएम रेखा गुप्ता का संबंध हरियाणा से है। जुलाना के नंदगढ़ गांव की बेटी है। उनका परिवार नंदगढ़ गांव में ही रहता है। बेटी के सीएम बन जाने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उनके पिता बैंक में अधिकारी पद पर थे।
राजनीतिक सफर
दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता आज CM पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की है।
परिवार में कौन-कौन है?
...