Friday, March 14

Tag: Delhi CM

दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार, CM पद की ली शपथ, 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
हालात

दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार, CM पद की ली शपथ, 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

दिल्ली की नई सीएम के रूप में आज रेखा गुप्ता शपथ ली। एलजी वीके सक्सेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनी। रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सत्ता में वापसी हो गई। बीते दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। रेखा गुप्ता मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में BJP की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही वह, वर्तमान में बीजेपी शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक...
आखिकार दिल्ली को मिल गई नई सीएम, रेखा गुप्ता का आज होगा भव्य शपथ समारोह
हालात

आखिकार दिल्ली को मिल गई नई सीएम, रेखा गुप्ता का आज होगा भव्य शपथ समारोह

आखिकर दिल्ली को सीएम मिल गया है। BJP की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आज  रामलीला मैदान में नयी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा। नई सीएम रेखा गुप्ता का संबंध हरियाणा से है। जुलाना के नंदगढ़ गांव की बेटी है। उनका परिवार नंदगढ़ गांव में ही रहता है। बेटी के सीएम बन जाने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उनके पिता बैंक में अधिकारी पद पर थे। राजनीतिक सफर दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता आज CM पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की है। परिवार में कौन-कौन है? ...
दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, यह सस्पेंस होगा आज खत्म, BJP ने दो पर्यवेक्षक नियुक्त किया
हालात

दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, यह सस्पेंस होगा आज खत्म, BJP ने दो पर्यवेक्षक नियुक्त किया

दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, यह सस्पेंस आज खत्म होने की उम्मीद है। आज शाम 7 बजे बीजेपी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। बीजेपी संसदीय दल की बैठक पूरी हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, बैठक में दिल्ली के नए सीएम के नाम तय करने के लिए दो नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बीजेपी ने ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।...