Friday, March 14

Tag: Farners Protset

क्या आज किसानों की बनेगी बात? चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्र के बीच अगले दौर की बातचीत
हालात

क्या आज किसानों की बनेगी बात? चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसानों और केंद्र के बीच अगले दौर की बातचीत

आज प्रदर्शनकारी किसानों की कई मांगों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार के साथ बैठक होने वाली है। प्रदर्शनकारी किसान फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी को लागू करने समेत कई मांग कर रहे हैं। किसानों ने पहले मांग की थी कि अगली बैठक दिल्ली में हो, लेकिन मोदी सरकार ने इसे चंडीगढ़ में तय किया है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव पूर्ण चंद्र किशन ने बैठक के संबंध में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर को संबोधित एक पत्र भेजा है। चंद्र किशन ने 19 फरवरी को लिखे गए पत्र में कहा था, ‘‘यह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के नेताओं के साथ पिछली बैठक का क्रम है, जो 14 फरवरी को चंडीगढ़ में हुई थी।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘इसी क्रम में 22 फरवरी को चंडीगढ़ स्थित महात्मा गांधी लोक प्रशासन संस्थान में किसा...