Friday, April 25

Tag: firecracker factory

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल
हालात

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा कारखाने में विस्फोट से 8 मजदूरों की मौत, 7 मजदूर घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक बड़ा हदासा हुआ है। एक पटाखा कारखाने में आग लगने और विस्फोट होने से 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई और 7अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री वीअनिता ने कहा, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।...