ये अनाज खाने लायक नहीं! अलीगढ़ में FCI भंडारण केंद्र में रखे हजारों टन अनाज में कीड़े लगे
यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) से एक खबर आ रही है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) के भंडारण केंद्र में रखे हजारों टन खाद्यान्न में कीड़े लग गए है। इसके बाद उसके 20 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
आधिकारिक जांच में पता चला है कि FCI भंडारण केंद्र में रखे 20,000 मीट्रिक टन गेहूं और 5,000 मीट्रिक टन चावल खराब हो गए हैं और कीड़े लग गए हैं। अनाज इंसानों को उपयोग करने वाले नहीं है।
अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पीके सिंह ने बताया, “8 दिन पहले यह बात सामने आई थी। 135 से अधिक राशन दुकानों ने राशन कार्डधारकों को खराब गुणवत्ता वाले अनाज मिले थे। जिसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी सहित 4 जिला अधिकारियों ने जांच की।’’
उन्होंने कहा, "अलीगढ़ FCI भंडारण केंद्र के कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। उनके जवाबों की समीक्षा करने के बाद, ...