Monday, April 28

Tag: Forcely Retire

हरियाणा के सरकारी कर्मियों पर सरकार की नकेल!, ये गलती की तो हो जाएंगे जबरन रिटायर
हालात

हरियाणा के सरकारी कर्मियों पर सरकार की नकेल!, ये गलती की तो हो जाएंगे जबरन रिटायर

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की अब खैर नहीं हैं। सरकार ने कामचोर कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। यदि किसी अधिकारी पर भ्रष्टाचार, आचरण या फिर कोई संगीन आरोप लगते हैं तो उसे सरकार 50 की उम्र के बाद जबरन रिटायर कर देगा। बता दें कि मुख्य सचिव की कुर्सी संभालने वाले अनुराग रस्तोगी ने कहा है कि भ्रष्टाचार को लेकर हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अधिकारियों के कामों के लिए कमेटियां बनाई गई है। जो अधिकारियों के कार्यों को देखरेख करेगी। यदि किसी के खिलाफ गंभीर आरोप पाए जाते हैं तो ऐसे अधिकारी अपने 8 साल की नौकरी खो देंगे। बता दें कि हरियाणा में सरकारी नौकरी की रिटायरमेंट उम्र 58 साल की है। मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा- यह नियम तो पहले बनाए गए थे, मगर अब इन नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है।...