Friday, March 14

Tag: Himachal Pradesh

Swine Flu: देश में एक बार फिर बढ़ने लगा स्वाइन फ्लू, देश के इन 8 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले
हालात

Swine Flu: देश में एक बार फिर बढ़ने लगा स्वाइन फ्लू, देश के इन 8 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे मामले

देश में एक बार फिर स्वाइन फ्लू का कहर देखने को लगा है। स्वाइन फ्लू के मामलों में एक बार से बढ़ोतरी होने लगी है। देश के 8 राज्यों में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, जनवरी में 516 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। इस वायरस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से सबसे अधिक मौत केरल में हुई है। केरल में स्वाइन फ्लू से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 1-1 लोगों की जान जा चुकी है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र यानी NCDC की रिपोर्ट का कहना है कि दिल्ली, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में इस वायरस से हालात गंभीर है। इन राज्यों के लोग स्वाइन फ्लू के चपेट में NCDC की स्वाइन फ्लू को लेकर कई राज्यों में लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वाइन फ्लू से तमिलनाडु में 209 लोग, कर्नाटक में 76 लोग, केरल में 48 लोग, जम्मू- कश्मीर में ...
आने वाला तूफान से रहे सावधान, इस राज्य के गेहूं किसानों की बढ़ी टेंशन, बस कुछ घंटों में बदल जाएगा मौसम
हालात

आने वाला तूफान से रहे सावधान, इस राज्य के गेहूं किसानों की बढ़ी टेंशन, बस कुछ घंटों में बदल जाएगा मौसम

उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। 9 मार्च से उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने वाला है। इसका असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दिखने वाला है। वहां बारिश होने वाली है। मौमम विभाग के अलर्ट के बद अगले 24 घंटे में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ने वाला है। यहां पर 25 से 45 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं। वहीं 8 मार्च को बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां पर भी 30 से 40किमी की रफ्तार से हवा चलने वाली है। ऐसे में गेहूं किसानों के लिए टेंशन की खबर है। तेज हवाओं की वजह से फसल जमीन पर लेट सकती है और बर्बाद हो सकती है।   तूफान का अलर्ट 7 और 8 मार्च को पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों और सिक्किम में बारिश होगी। 8 मार्च को बिहार में तूफान के आसार हैं। इन स्थानों पर बढ़ा तापमान ...
Weather Report: देश के कई हिस्सों में मौसम का यूटर्न!, कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाओं का दौर, जानिए अपने राज्य का हाल
हालात

Weather Report: देश के कई हिस्सों में मौसम का यूटर्न!, कहीं बारिश तो कहीं तेज हवाओं का दौर, जानिए अपने राज्य का हाल

दिल्‍ली NCR समेत देश के कई हिस्सों में मौसम ने यूटर्न लिया है। देश के कई हिस्सों में तेज हवा चल रही है, तो कई जगहों पर बारिश होने वाली है। दिल्ली-NCR में तेज ठंडी हवाओं ने एक बार फिर ठंड का एहसास करा दिया है। इतना ही नहीं ठंडी हवा के कारण राजस्थान भी बेहाल है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। यूपी में फिर लौटी ठंड! उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। राजस्थान का मौसम राजस्थान में भी तेज हवाओं का दौर जारी है। IMD के मुताबिक पछुआ हवाओं के कारण राज्य के कई इलाकों में तापमान तेज गिरवाट हुई है। मौसम विभा...
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सैकड़ों सड़कें अवरुद्ध
हालात

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सैकड़ों सड़कें अवरुद्ध

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई है। कांगड़ा  के रोकारू (मुल्थान) में बारिश और बादल फटने के मामे सामने आए हैं। वहीं भूस्खलन के कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गए और 12 मकान खतरे में पड़ गए। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है और पुनर्निर्माण कार्य जारी है। भारी हिमपात के कारण चंबा में पांगी घाटी का संपर्क टूट गया। बिजली और दूरसंचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई है। कुल्लू में भूस्खलन के खतरे के कारण नालों और खड्डों के किनारे मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। टोहलू नाला में भूस्खलन के कारण कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया और जिसमें पर्यटक फंस गए। कुल्लू में कुल 112 सड़कें बंद हैं। कुल्लू-मनाली मार्ग भी बंद है। इस दौरान पर्यटकों को सड़कें साफ...