IPL 2025: अब धोनी की इज्जत लग गई है दांव पर! इस खिलाड़ी ने उठाए सवाल
IPL 2025 में महेंद्र सिंह धोनी एक बार सिर्फ सुर्खियों में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार गई है। इस मैच में धोनी से टीम और उनके करोड़ों फैंस को जीत की उम्मीद थी। हालांकि वो ऐसा नहीं कारनामा नहीं कर पाए। 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रनों से हार झेलनी पड़ी।
उनके इस प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को सीएसके की अगुवाई करते हुए आईपीएल 2023 में ही संन्यास ले लेना चाहिए था। जीत के साथ सन्यास लेने पर उनका सम्मान और रूतबा बचा रहता। मुझे लगता है कि क्रिकेट से उन्होंने जो भी नाम और शोहरत और सम्मान अब तक कमाया है, वह पिछले दो सालों में उनके खेलने के तरीके से मिट्टी में निलते जा रहा है।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी काफी सालों से चेन्नई सुपर किंग्स की लाइनअप में एक महत्व...