नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: मरने वालों की आई सूची, देखें कहीं आपके जानने वाले तो नहीं
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन दुखद घटना से पूरा देश दुखी है। शनिवार रात करीब 9.30 बजे मची भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाल चल रहा है।
इस हादसे में सबसे ज्यादा मरने वाले बिहार के 9 लोग हैं। इसके बाद दिल्ली के 8 लोग शामिल हैं। हरियणा के एक महिला है। मरने वालों में 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की एक सूची सामने आई है, जिसे हम आपको दिखा रहे हैं। इससे अपने परिजनों को जानने के बारे में आसानी होगी। इस सूची को 'आजतक' ने रिपोर्ट की है।
मृतकों के क्या नाम हैं और कहां के रहने वाले थे?
आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार
पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली
शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली
व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, ...