Tuesday, April 29

Tag: Maharashtra

Hot Weather: देश में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी! इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?
हालात

Hot Weather: देश में इस साल पड़ेगी भीषण गर्मी! इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?

Hot Weather: देश में इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ये हम नहीं कह रहे हैं, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी रहने वाली है। मध्य- पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में कई दिनों तक लू चलने की संभावना है। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि देश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। महापात्रा का कहना है कि अप्रैल से जून तक लू अधिक दिनों तक चल सकती है। आमतौर पर देश में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है। इन राज्यों को रहना होगा अलर्ट जिन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से...
HeatWave: देश के कई राज्यों में हीटवेव, गर्मी ने दिखाने लगा तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
हालात

HeatWave: देश के कई राज्यों में हीटवेव, गर्मी ने दिखाने लगा तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HeatWave देश के कई राज्यों में अब गर्मी कहर बरपाने वाला है। झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ने वाली है। इन राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड के चाईबासा में सबसे गर्म, 41°C तापमान दर्ज हुआ है। कर्नाटक के कलबुर्गी में 42.8°C सबसे गर्म रहा है। कर्नाटक के रायचूर, बीदर, बागलकोट, यादगीर और विजयपुरा में भी 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं महाराष्ट्र में भी तापमान 41°C पार है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर, ब्रम्हपुरी, सोलापुर, वर्धा में भी तापमान 41°C के पार है। क्या होती है हीटवेव? जब किसी स्थान के तापमान में 40°C या उससे अधिक होता है तो उस इलाके में हीटवेव कहा जाता है। हीटवेव से बचने के लिए क्या करना चाहिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर नहीं निकलन...
Crime: इस केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़, मनचले ने मेले में बनाया था वीडियो
हालात

Crime: इस केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़, मनचले ने मेले में बनाया था वीडियो

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी ही सुरक्षित नहीं है। उनके साथ छेड़छाड़ हुई है। इस मामले में मनचलों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रक्षा खडसे ने बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ पर शिकायत दर्ज की है। डीवाईएसपी कुषणात पींगड़े ने कहा कि कि 28 फरवरी 2025 को कोथरी गांव की यात्रा के दौरान आरोपी अनिकेत भुई, पीयूष मोरे, सोहम कोडी, अनुज पाटिल, किरण माली और सचिन पालवे ने तीन या चार लड़कियों पर भद्दी टिप्पणी की गई थी। इस मामले में छेड़छाड़, पोक्सो और कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी गिरफ्त में आ गया है, जबकि बाकियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया, "आरोपियों में से एक केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा गार्ड के साथ मेले में हाथापाई भी की। उसकी भी शिकायत ली गई है और इस मामले में मामला दर्ज किया गया है।" आखिर क्या हुआ था? केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य म...
महाराष्ट्र में ये वायरस बरपा रहा कहर, 11 लोगों ने तोड़ा दम, 36 ICU में और 16 मरीज वेंटिलेटर पर
हालात

महाराष्ट्र में ये वायरस बरपा रहा कहर, 11 लोगों ने तोड़ा दम, 36 ICU में और 16 मरीज वेंटिलेटर पर

महाराष्ट्र के पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम यानी जीबीएस वायरस कहर बरपा रहा है। अब तक 183 मरीजों में जीबीएस का उपचार किया गया है, जबकि 28 मामले संदिग्ध जीबीएस के हैं। इस बीमारी से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से 4 मौतों की वजह जीबीएस को बताया जा रहा है, जबकि 7 मौतें संदिग्ध हैं। इन मरीजों में से 42 मरीज पुणे नगर निगम, 94 मरीज पुणे नगर निगम क्षेत्र के, 32 मरीज पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम, 33 मरीज पुणे ग्रामीण क्षेत्र और 10 अन्य जिलों से हैं। अब तक 144 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 36 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं और 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इससे पहले 12 फरवरी को महाराष्ट्र में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बताया था, "जीबीएस के कारण जब पुणे में मरीज बढ़े थे, तब लोग बहुत परेशान हुए थे। जीबीएस के मरीज काफी पहले से ह...