दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार, CM पद की ली शपथ, 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
दिल्ली की नई सीएम के रूप में आज रेखा गुप्ता शपथ ली। एलजी वीके सक्सेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनी।
रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सत्ता में वापसी हो गई। बीते दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं।
रेखा गुप्ता मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में BJP की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही वह, वर्तमान में बीजेपी शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक...