Farmers protest: आज किसानों का चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन, जानें किस मांगों पर ‘अन्नदाताओं’ अड़े
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बीच बीते दिनों बैठक बेनतीजा थी इसके बाद आज किसानों का प्रदर्शन है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले कई किसान यूनियन अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा जहां भी किसानों को रोका जाएगा, वे वहीं से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे।
किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी रास्तों को बंद कर दिया है। यात्रियों को इन सभी रास्तों से बचने की सलाह दी है।
भारतीय किसान यूनियन (एकता-उघराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उघराहां ने किसानों से अपील की है कि सड़कों, राजमार्गों और रेलवे ट्रैक को बंद न करें, क्योंकि इससे लोगों को असुविधा होगी। उन्होंने सभी किसान यूनियनों से अपील की है कि वे चंडीगढ़ ...