Monday, April 28

Tag: Panipat

IPL 2025: आईपीएल में इस राज्य के खिलाड़ियों का जलवा, जानें कौन हैं वो खिलाड़ी?
हालात

IPL 2025: आईपीएल में इस राज्य के खिलाड़ियों का जलवा, जानें कौन हैं वो खिलाड़ी?

IPL 2025 आज से इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) का आगाज होने वाला है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में KKR और RCB के बीच खेला जाएगा। लेकिन आपको पता है कि करीब 2 महीने तक चलने वाले IPL में हरियाणा के 8 खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। चलिए जानते हैं कहां और कौन से खिलाड़ी हैं। जिनमें पानीपत, फरीदाबाद, रोहतक, नूंह, जींद, और करनाल से एक-एक और गुरुग्राम से 2 खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसके अलावा 2 ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो हरियाणा की टीम से मैचे में खेलते हैं, मगर वह गुजरात और दिल्ली से हैं। इनका नाम हर्षल पटेल और जयंत यादव हैं। आइए बताते हैं खिलाड़ियों के बारें में खिलाड़ी युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं। स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम से भी खेलते हैं। राहुल तेवतिया हरियाणा के गुरुग्राम के सीही ग्राम के रहने वाले हैं। सुमित कुमार भी हरियाणा के गुरुग्राम के...
7 जन्मों का प्यार 5 महीने में टूटा, नवविवाहिता की बेरहमी से की हत्या, लव मैरिज हुई थी 
हालात

7 जन्मों का प्यार 5 महीने में टूटा, नवविवाहिता की बेरहमी से की हत्या, लव मैरिज हुई थी

हरियाणा के पानीपत में 7 जन्मों का प्यार 5 महीनों में टूट गया। एक नवविवाहिता की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों की 5 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। परिजनों ने आरोप लगाया है ति मृतका को उसका पति उसे रोजाना पीटता था। वह 2 महिने से गर्भवती थी और पति उस पर हमेशा चरित्र पर शक करता था। पति को हमेशा लगाता था कि उसका अवैध संबंध है। परिजनों का कहना है कि ये आरोपी की दूसरी शादी हुई थी। उसकी पहली पत्नी की मौत फांसी लगाकर हुई थी। वह पानीपत के सनौली खुर्द गांव की रहने वाली थी। परिजनों वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने कहा कि उन्हें इस घटना की खबर पड़ोसी से हुई है। गुड़िया के पड़ोसी का फोन आया था कि गुड़िया की हत्या कर दी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद उसके घर पर पहुंचे तो शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा था...
मनपसंद लहंगा ने तोड़ी शादी, बारात खड़ी थी, शहनाई बज रही थी, तभी दुल्हन ने मचाया बवाल
हालात

मनपसंद लहंगा ने तोड़ी शादी, बारात खड़ी थी, शहनाई बज रही थी, तभी दुल्हन ने मचाया बवाल

हरियाणा के पानीपत में हैरान करने वाला सामने आया है। जहां दुल्हन की शादी होने वाली थी, तभी ऐसा कुछ हुआ कि हंगामा मच गया। शहनाई शानदार तरीके से बज रही थी। दूल्हा अपनी बारात को लेकर 350km दूर अमृतसर से लेकर पहुंचा था। बस शादी होने वाली थी, तभी दुल्हन को अपना मनपसंद लहंगा नहीं मिला। इसके बाद मामला बिगड़ गया, दुल्हन ने सात फेरे लेने से ही मना कर दिया। बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष ने कहा कि उसने चांदनी चौक पर लहंगा को पसंद किया था, लेकिन पुराना लहंगा लाया गया था। दुल्हन की मां ने कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी तय की है, अपनी बेटी को बेची नहीं है। उन्होंने डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। मामला पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का है। लड़के ने कहा था पसंद का लहंगा दिलाऊंगा दुल्हन की मां ने कहा था कि लड़के वालो ने कहा था कि वह अपनी पसंद का लह...