Tuesday, April 29

Tag: Rohtak

हरियाणा के इस शहर के एक घर दो तेज धमाके, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, जाने क्या हुआ था?
हालात

हरियाणा के इस शहर के एक घर दो तेज धमाके, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, जाने क्या हुआ था?

Haryana हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक घर में विस्फोट हुआ है। खबरों के मुताबिक, घर में लगतार दो धमाके हुए। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार इस घर में किराये पर रह रहा था। मकान का मालिक रोहतक में रहता है। खबरों के अनुसार, शाम के दौरान अचानक घर में दो तेज धमाके हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इन दो धमाकों के बाद घर में आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया। दीवारों पर लगे कंटीले तार की वजह से रेस्क्यू में काफी दिक्कत हुई। घर के सभी कमरों के दरवाजे भी बंद थे, जिससे बचाव कार्ट में दिक्कत आई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पहले सिलेंडर के फटने और बाद में एयर कंडीशनर के कंप्रेशर के फटने का अनुमान लगाया गया...
IPL 2025: आईपीएल में इस राज्य के खिलाड़ियों का जलवा, जानें कौन हैं वो खिलाड़ी?
हालात

IPL 2025: आईपीएल में इस राज्य के खिलाड़ियों का जलवा, जानें कौन हैं वो खिलाड़ी?

IPL 2025 आज से इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) का आगाज होने वाला है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में KKR और RCB के बीच खेला जाएगा। लेकिन आपको पता है कि करीब 2 महीने तक चलने वाले IPL में हरियाणा के 8 खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। चलिए जानते हैं कहां और कौन से खिलाड़ी हैं। जिनमें पानीपत, फरीदाबाद, रोहतक, नूंह, जींद, और करनाल से एक-एक और गुरुग्राम से 2 खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसके अलावा 2 ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो हरियाणा की टीम से मैचे में खेलते हैं, मगर वह गुजरात और दिल्ली से हैं। इनका नाम हर्षल पटेल और जयंत यादव हैं। आइए बताते हैं खिलाड़ियों के बारें में खिलाड़ी युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं। स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम से भी खेलते हैं। राहुल तेवतिया हरियाणा के गुरुग्राम के सीही ग्राम के रहने वाले हैं। सुमित कुमार भी हरियाणा के गुरुग्राम के...
हरियाणा: कांग्रेस नेत्री हिमानी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड़े राज?
Crime, हालात

हरियाणा: कांग्रेस नेत्री हिमानी हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगे कई बड़े राज?

हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले अब कई राज सामने आए हैं। इस हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रोहतक में हिमानी नरवाल का शव सूटकेस में मिला था। रविवार को हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।’’ वही दूसरी ओर हिमानी नरवाल के परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से रविवार को इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब तक उनके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हिमानी नरवाल रोहतक के विजय नगर में रहती थीं। नरवाल की मां सविता ने कहा था, ‘‘आखिरी बार मेरी 27 फरवरी को नरवाल से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि व...