Monday, March 17

Tag: Stress Free Life

महेंद्र सिंह धोनी ने खोला जिंदगी का बड़ा राज, जानें क्यों कहा- माफ करो और आगे बढ़ो
खेल

महेंद्र सिंह धोनी ने खोला जिंदगी का बड़ा राज, जानें क्यों कहा- माफ करो और आगे बढ़ो

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिंदगी का राज खोला है। उन्होंने तनाव मुक्त जीवन जीने के अपने रहस्यों को साझा करते हुए कहा कि भले ही ऐसा करना कठिन हो लेकिन माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो अपनी रात की नींद इस बात पर ध्यान देकर खराब नहीं करते कि बाकी लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं। अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत को दो विश्व कप से नवाजने वाले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी महान खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने मैदान पर अपने शांत और एकाग्र दृष्टिकोण से एक नेतृत्वकर्ता के लिए उच्च मानक स्थापित किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक खिलाड़ी के रूप में संभवत: अपने आखिरी आईपीएल सत्र में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। अपनी ऐप ‘धोनी’ के लॉन्च के दौरान इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बुधवार शाम कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि जीवन को सरल ...