Monday, April 28

Tag: United Kisan Morcha

Farmers Protest: पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 26 मार्च को होगा किसान मार्च
हालात

Farmers Protest: पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 26 मार्च को होगा किसान मार्च

Farmers Protest किसान एक बार फिर हल्ला बोल की तैयारी में है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की तरफ से चंडीगढ़ कूच का ऐलान कर दिया गया है। इस बार एसकेएम की तरफ से पंजाब विधानसभा घेरने वाले हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता डॉ. दर्शन पाल सिंह ने बताया कि एसकेएम की तरफ से पंजाब के सीएम भगवंत मान को किसानों की मांगों पर चर्चा करने के लिए खुला निमंत्रण दिया गया था, लेकिन सीएम मान बैठक में ही शामिल नहीं हुए। इसके बाद एसकेएम के नेताओं ने निर्णय लिया है कि 26 मार्च को पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक बड़ा किसान मार्च चंडीगढ़ के सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड से शुरू किया जाएगा। किसान मार्च में बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर विधानसभा तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मार्च का मतलब यह है कि पंजाब सरकार पर दबाव बनाना है। पंजाब सरकार कर्ज माफी, एमएसपी और सब्सिडी जैसे अहम मुद्दों प...
Farmers protest: आज किसानों का चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन, जानें किस मांगों पर ‘अन्नदाताओं’ अड़े
हालात

Farmers protest: आज किसानों का चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन, जानें किस मांगों पर ‘अन्नदाताओं’ अड़े

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बीच बीते दिनों बैठक बेनतीजा थी इसके बाद आज किसानों का प्रदर्शन है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले कई किसान यूनियन अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा जहां भी किसानों को रोका जाएगा, वे वहीं से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने सभी रास्तों को बंद कर दिया है। यात्रियों को इन सभी रास्तों से बचने की सलाह दी है। भारतीय किसान यूनियन (एकता-उघराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उघराहां ने किसानों से अपील की है कि सड़कों, राजमार्गों और रेलवे ट्रैक को बंद न करें, क्योंकि इससे लोगों को असुविधा होगी। उन्होंने सभी किसान यूनियनों से अपील की है कि वे चंडीगढ़ ...