Saturday, April 26

Tag: Veteran actor

देशभक्ति फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में आखिरी सांस
सिनेमा, हालात

देशभक्ति फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 साल की उम्र में आखिरी सांस

Manoj Kumar देशभक्ति फिल्मों से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। मनोज कुमार को उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान समेत कई फिल्मों से जानते हैं। इन फिल्मों की वजह से मनोज कुमार ने लोगों के दिलों पर राज किया। उन्हें फैंस 'भारत कुमार' के नाम से भी जानते थे। अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ था। जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा हो गया। बंटवारे के बाद मनोज कुमार के अभिभावक भारत में रहने का निर्णय लिया। इसी के साथ उनका परिवार दिल्ली आ गया। मनोज कुमार ने भाररत के बंटवारे का दर्द बहुत नजदीक से देखा था। खबरों की मानें तो मनोज कुमार अभिनेता दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों को देखकर ...